फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में 13 वर्षीय छात्रा को स्कूल ने दिया ‘भविष्य में आतंकी बनने’ का पुरस्कार

Mon, 29 May 2017 07:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को ऐसा पुरस्कार दे दिया गया जिस पर उसके माता-पिता ने आपत्ति जताई और स्कूल प्रशासन को माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। दरअसल एक अनोखे पुरस्कार समारोह में स्कूल ने 13 वर्षीय छात्रा को ‘यह छात्र आतंकवादी बन जाएगा’ का पुरस्कार दिया था।
विज्ञापन


अमेरिका के टेक्सास में चैनलव्यू स्थित एंटनी एगुर्रे जूनियर हाई स्कूल में छात्रों को मजाकिया लहजे में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। दरअसल साल के खत्म होने के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को दिए गए पुरस्कार के लिए प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। 13 वर्षीय लीजथ विलानुएवा ने बताया कि जब मंगलवार को कक्षा के दौरान मुझे यह पुरस्कार दिया गया तो शिक्षिका हंस रही थीं।
विज्ञापन


लीजथ ने कहा कि शिक्षिका ने जब मुझे दिए जाने वाले पुरस्कार का नाम लिया तो मुझे आश्चर्य हुआ, उस दौरान मैं बहुत दुखी थी लेकिन मैंने अपनी भावनाएं जग-जाहिर नहीं होने दी।

गौरतलब है कि यह वाकया ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक पॉप कंसर्ट में हुए घातक हमले के ठीक एक दिन बाद की है। इनमें ‘यह छात्र हर चीज के लिए सबसे ज्यादा रोएगा’, या ‘ये बेघर हो जाएगा’ जैसे नाम के पुरस्कार भी छात्रों को दिए गए

वहीं छात्रा के परिवार ने भी इसे भद्दा मजाक करार दिया। उसके पिता ने कहा कि मेरी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी है उसके साथ इस तरह के मजाक से दुखी हूं। हालांकि इस पूरे मामले के बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से एक बयान जारी कर माफी मांगी ली गई। लेकिन बच्चों के माता-पिता ने इस घटना-क्रम में शामिल शिक्षकों को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें