फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के मिसीसीपी में गोलाबारी, 8 लोगों की मौत

Mon, 29 May 2017 05:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मिसिसिपी में हुई गोलीबारी की घटना में शेरीफ के एक सहयोगी समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के प्रवक्ता वारेन स्ट्रेन ने बताया कि कल रात ग्रामीण लिंकन काउंटी के तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी की यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने कोरी गॉडबोल्ट नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


स्ट्रेन ने बताया कि संदिग्ध के खिलाफ अभी तक कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जांचकर्ता तीनों स्थानों से साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं। संदिग्ध को ब्रुकहैवन से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि संदिग्ध ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में खुद ही इन घटनाओं पर कुछ रौशनी डाली है।  अपनी गिरफ्तारी के बाद अखबार को दिए साक्षात्कार में संदिग्ध कोरी गॉडबोल्ट ने कहा,मैंने जो किया है उसके बाद मैं जिंदा रहने के लायक नहीं हूं।

 साक्षात्कार के वीडियो में दिख रहा है कि हाथों में हथकड़ी पहने संदिग्ध सड़क के किनारे बैठा बातें कर रहा है और उसे अधिकारियों ने घेर रखा है। गॉडबोल्ट ने कहा कि वह अपनी पत्नी और उसके घर वालों से बातें कर रहा था जब किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो में उसने कहा,मैं अपनी बीवी, उसकी मां और उसके सौतेले पिता से अपने बच्चों को घर ले जाने की बात कर रहा था तभी किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। लोग ऐसा ही करते हैं, आपकी जिंदगी में दखल देते हैं। उनलोगों की वजह से उस अधिकारी की जान चली गई। गॉडहोल्ट ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहता था कि पुलिस उसे जिंदा गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें