फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ जमे तालाब में गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत

Thu, 08 Feb 2018 10:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बर्फ की झील में गिरने से न्यूयॉर्क के क्वींस में स्थित फॉरेस्ट पार्क में एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बच्चे का नाम एंथोनी पेरेज है। उसे दमकलकर्मियों ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे इसमें नाकाम रहे।

विज्ञापन


दमकलकर्मी झील में उतरे मगर बाद में बच्चे की मौत हो गई। न्यूयॉर्क के दमकल विभाग ने बताया कि बर्फ में फिसलने से पहले एंथोनी 50 फीट की बर्फ पर चल रहा था। जब दमकलकर्मी उसके पास पहुंचे तो वह बेहोश था और किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था।

बच्चे को दमकर्मी अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो दमकर्मियों का भी हाईपोथर्मिया (शरीर का तापमान कम हो जाना) का इलाज किया गया। पार्क घूमने आने वालों के लिए अधिकारियों ने एक साइन बोर्ड लगाया है जिसमें लिखा है कि बर्फ इतनी मोटी नहीं है कि वह किसी शख्स के वजन को सहन कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें