फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में 10 हजार वर्ष पुरानी रंगीन मोमी खड़िया (चित्रांकनी) मिली 

Sun, 28 Jan 2018 05:01 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
ब्रिटिश संग्रहालय
विज्ञापन
ब्रिटेन में पुरातत्वविदों को 10000 वर्ष पुराना रंगीन मोमी खड़िया (चित्रांकनी) मिला है। पुरातत्वविदों का मानना है कि संभवत: इसका इस्तेमाल हमारे पूर्वज जानवरों की खाल या कलाकृति को रंगने के लिए करते रहे होंगे। इस रंगीन मोमी खड़िया की खोज एक प्राचीन झील के पास की गई है, जो इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर के स्कार्बोरो के पास है, जो अब कोयले के दलदल से आच्छादित है। 
विज्ञापन


झील के विपरीत किनारे पर एक अन्य साइट पर गेरूआ रंग का कंकड़ भी मिला है। जर्नल ऑफ आर्कोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार यह रंगीन मोमी खड़िया 22 एमएम लंबा और 7 एमएम चौड़ा है। ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क के एंडी नदीहम ने कहा कि 10000 वर्ष पुराने गेरूआ रंग के कंकड़ और रंगीन मोमी खड़िया यह दर्शाता है कि यह क्षेत्र कला में काफी अमीर था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें