माइक्रोसॉफ्ट ने एक अदालत के आदेश पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, शोधकर्ताओं और अन्य लोगों पर हो रहे साइबर हमले को रोकने के लिए उत्तर कोरियाई हैकरों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वेब डोमेन को बंद कर दिया है। एक संघीय अदालत ने थैलियम समूह द्वारा संचालित 50 डोमेन को बंद करने की अनुमति दी है। उत्तर कोरिया पर इसका इस्तेमाल करके ऑनलाइन यूजरों को धोखा देने का आरोप है।