फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America : एक बार जन्म ले चुके बच्चे को जुलाई में फिर जन्म देगी महिला, इस वजह से था ब्रेन डेड होने का था खतरा

Fri, 20 May 2022 06:37 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, वाशिंगटन।

सार

23 वर्षीय एश्ले ने टिकटॉक पर बताया कि उनका बेटा लेवी जेम्स स्पाइना बाइफिडा (रीढ़ से जुड़ी जन्मजात विकृति) से पीड़ित है, जिसके इलाज के बाद बच्चे को फिर से कोख में रखा गया है और 11 सप्ताह बात फिर से पैदा होगा। सीडीसी के मुताबिक अमेरिका में सालाना 1400 से ज्यादा बच्चे इस विकृति के साथ पैदा होते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मां के लिए बच्चे को जन्म देना खास होता है, लेकिन प्रसव पीड़ा के आघात से उबरने में मां को लंबा वक्त लग जाता है। लेकिन, अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविले में बेटे को एक बार जन्म दे चुकीं जैडेन एश्ले हो तीन माह बाद फिर उसे जन्म देना होगा।

विज्ञापन


एश्ले के मंगेतर नोह डेट्रिक ने बताया, ऑरलैंडो में विनी पॉमर हॉस्पिटल में ओपन फीटल सर्जनों की टीम के बारे में जानकारी मिली, जिसने एश्ले के बेटे की रीढ़ की निचले हिस्से में एल-2 वर्टब्रि (कशेरुका) में न्यूरल-ट्यूब की खराबी को ठीक किया।

एश्ले ने बताया कि 18वें सप्ताह में वे नियमित जांच के लिए गईं, तो बताया गया कि बच्चे के स्वस्थ और जीवित रहने की उम्मीद न के बराबर है। एश्ले कहती हैं, उन्हें तो लगा डॉक्टर मजाक कर रहे हैं। जब डॉक्टरों ने गंभीरता से गर्भपात के लिए कहा, तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई। 
विज्ञापन


वहीं, हॉस्पिटल ने बताया, 1400 में महज 100 के करीब महिलाएं और उनके बच्चे ही इस सर्जरी को सह पाते हैं। एश्ले का कहना है कि इलाज के बाद से बच्चे की हलचल में जबरदस्त तेजी आई है। अब वह उसकी हरकतें महसूस कर पाती हैं। डॉक्टरों का कहना है बच्चा, तेजी से इस विकृति से उबर रहा है। जुलाई में वे पूरी तरह से स्वस्थ बच्चे को जन्म देंगी।

बच्चे की रीढ़ में थी जन्मजात विकृति
23 वर्षीय एश्ले ने टिकटॉक पर बताया कि उनका बेटा लेवी जेम्स स्पाइना बाइफिडा (रीढ़ से जुड़ी जन्मजात विकृति) से पीड़ित है, जिसके इलाज के बाद बच्चे को फिर से कोख में रखा गया है और 11 सप्ताह बात फिर से पैदा होगा।

सीडीसी के मुताबिक अमेरिका में सालाना 1400 से ज्यादा बच्चे इस विकृति के साथ पैदा होते हैं। ज्यादातर बच्चे ब्रेन डेड, पक्षाघात के शिकार रहते हैं। पढ़ना, लिखना, खेलना तमाम ऐसी चीजें हैं, जो ये बच्चे कभी ठीक से नहीं कर पाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें