फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: अफगानिस्तान की रकम नहीं लौटाएगा अमेरिका, तालिबान शासन ने देश की गरीबी हटाने के लिए की थी मांग

Sun, 02 Feb 2025 07:00 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान को अमेरिकी मदद पर नजर रखने वाले संगठन ने कहा, तालिबान के पास देश से अलग रखी गई राशि के वित्त पोषण का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। प्रतिबंधों के तहत यह राशि मिलने पर तालिबान इसका दुरुपयोग कर सकता है
विज्ञापन
तालिबान सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की पूर्व सरकार की करीब 4 अरब डॉलर की रकम अमेरिका के पास जब्त है लेकिन तालिबान प्रशासन को सरकारी मान्यता नहीं होने के कारण इसे जारी नहीं करेगा। अफगानिस्तान को अमेरिकी मदद पर नजर रखने वाले संगठन ने कहा, तालिबान के पास देश से अलग रखी गई राशि के वित्त पोषण का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। प्रतिबंधों के तहत यह राशि मिलने पर तालिबान इसका दुरुपयोग कर सकता है, क्योंकि वह वैश्विक आतंकी सूची में शामिल है।
विज्ञापन


तालिबान शासन ने गरीबी के आधार पर दिया तर्क
तालिबान शासन ने इसे देश की गरीबी दूर करने के लिए जारी करने को कहा है, लेकिन अफगानिस्तान पुनर्निर्माण संगठन के विशेष महानिरीक्षक क्रिस बोर्गेसन ने कहा कि अमेरिकी संसद (कांग्रेस) और ट्रंप प्रशासन इस जब्त रकम की वापसी को लेकर जांच कर सकते हैं।

बता दें कि 2022 में, अमेरिका ने पहले से देश में जमा हुई अफगान केंद्रीय बैंक की संपत्ति में से 3.5 अरब डॉलर की रकम अफगानिस्तानियों के लिए स्विस-आधारित फंड में स्थानांतरित कर दी है। तब से यह फंड की राशि बढ़कर लगभग 4 अरब डॉलर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें