फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2+2 वार्ता से पहले अमेरिका ने कहा: ताकतवर भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक

Mon, 26 Oct 2020 09:48 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते भारत का स्वागत करता है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में टू प्लस टू मंत्रीस्तरीय बैठक से पहले यह कहा गया। उसने यह भी कहा कि भारत के एक जनवरी 2021 से शुरू हो रहे यूएनएससी के कार्यकाल के दौरान अमेरिका उसके साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक है।

विज्ञापन


भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में होने जा रही तीसरी टू प्लस टू मंत्रीस्तरीय बैठक से पहले विदेश मंत्रालय की ओर से एक फैक्ट शीट में कहा गया, 'भारत के एक क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति बनकर उभरने का अमेरिका स्वागत करता है। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के आगामी कार्यकाल के दौरान उसके साथ निकटता से काम करने को भी उत्सुक है।'


यह भी पढ़ें- टू प्लस टू वार्ता में भारत-अमेरिका वैश्विक सहयोग की होगी समीक्षा, आगामी कदमों का तैयार होगा खाका
विज्ञापन


अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ टू प्लस टू मंत्री स्तरीय बैठक करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि एस्पर और पोम्पियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के बारे में सरकारी और कारोबारी जगत के अगुआओं से भी बात करेंगे।
विज्ञापन


फैक्ट शीट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए प्रतिबद्धता पर निर्मित मजबूत तथा बढ़ते द्विपक्षीय संबंध हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें