फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर एयरवेज में कपड़े उतारकर ली गई महिलाओं की तलाशी, ऑस्ट्रेलिया ने जताई गंभीर चिंता

Mon, 26 Oct 2020 09:17 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने कतरी अधिकारियों के सामने गंभीर चिंता दर्ज कराई है। ऐसा उस रिपोर्ट की वजह से किया गया जिसमें कहा गया था कि दोहा-सिडनी फ्लाइट में महिलाओं के कपड़े उतारकर उनकी तलाशी ली गई क्योंकि हवाई अड्डे पर एक नवजात का शव बरामद हुआ था।

विज्ञापन


दो अक्तूबर को दोहा से सिडनी जा रही फ्लाइट संख्या क्यूआर908 में सवार महिलाओं को हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया गया और एक एंबुलेंस में उनके कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। कतरी अधिकारियों ने ऐसा यह पता लगाने के लिए किया था कि कहीं उनमें से किसी ने हवाई अड्डे पर मिले नवजात को जन्म तो नहीं दिया था।


फ्लाइट के एक साथी यात्री ने द गार्जियन को बताया कि महिलाओं को एक महिला डॉक्टर के सामने पेश किया गया और उनके कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। उन्हें सबकुछ उतारने को कहा गया, यहां तक कि उनकी अंडरवियर तक को उतारा गया। इसके बाद डॉक्टर उनकी जांच करके यह पता लगाने की कोशिश करने लगी कि उनमें से किसी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है या नहीं। दरअसल, किसी ने बताया था कि शौचालय में एक बच्चा मिला है। इसलिए वह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि उसकी मां कौन है।
विज्ञापन

 
एक बयान में, ऑस्ट्रेलियाई विदेश और व्यापार विभाग (डीएफएटी) ने कहा कि हमने औपचारिक रूप से कतरी अधिकारियों के पास घटना को लेकर गंभीर चिंताएं दर्ज करवाई हैं। डीएफएटी के प्रवक्ता ने द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया, ‘ऑस्ट्रेलियाई सरकार कतर के दोहा (हमाद) हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों सहित महिला यात्रियों की जांच संबंधित रिपोर्टों से अवगत है।’
 
प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने कतरी अधिकारियों के साथ घटना के संबंध में औपचारिक रूप से अपनी गंभीर चिंताओं को दर्ज कराया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि घटना पर विस्तृत और पारदर्शी जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।’ हालांकि इस मामले पर कतर एयरवेज ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें