फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अमेरिका भारत से बहुत प्यार करता है

Sun, 05 Jul 2020 08:53 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : White House
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका भारत से बहुत प्यार करता है। साथ ही ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन सन 1776 में अमेरिका को ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली थी। इस दिन को अमेरिका में अवकाश रहता है और करोड़ों अमेरिकी इस दिन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 


प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को 244वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हम स्वतंत्रता और मानव उद्यम को महत्व देते हैं और इन्हीं मूल्यों को लेकर यह दिन मनाया जाता है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें शुक्रिया कहा। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, शुक्रिया मेरे दोस्त, अमेरिका भारत को बहुत प्यार करता है।

अमेरिका में सबकुछ ठीक था, तभी चीन से आए वायरस ने हमला बोल दिया
इससे पहले, ट्रंप ने एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर चीन पर हमला बोला है। अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में दूसरे 'सैल्यूट टू अमेरिका' कार्यक्रम को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा कि देश में सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी चीन से आए वायरस ने यहां हमला बोल दिया। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, विदेशी भूमि पर लगाए जाने वाले शुल्क की शक्ति से अमेरिका ने दशकों तक लाभ उठाया और हमें व्यापार सौदे करने में सक्षम बनाया। विदेशी भूमि से अरबों डॉलर का भुगतान अमेरिकी खजाने को किया जाता रहा, लेकिन सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि हम चीन से आए वायरस की चपेट में आ गए।


उन्होंने आगे कहा, हम गाउन, मास्क और सर्जिकल उपकरण का उत्पादन कर रहे हैं। पहले यह विशेष रूप से विदेशी भूमि में बनाया गया था। विडंबना यह है कि, विशेष रूप से चीन में इसे बनाया गया, जहां से यह वायरस और अन्य बीमारियां आई थीं।

यह भी पढ़ें: हांगकांग : अमेरिका में चीन विरोधी बिल पास, ब्रिटेन ने दी पहली राजनीतिक शरण

ट्रंप ने कहा कि चीन की गोपनीयता बरतने, धोखे और आवरण रखने की सोच ने कोरोना को पूरी दुनिया में फैलने दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए चीन को पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उसे जिम्मेदारी लेनी ही होगी।

कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अब हम अविश्वसनीय रूप से अच्छा कर रहे हैं और वैक्सीन का परीक्षण कर रहे हैं। मैं देश और दुनिया भर के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को अपना धन्यवाद भेजना चाहता हूं जो जीवन रक्षक उपचारों को तेजी से विकसित करने और वितरित करने के हमारे ऐतिहासिक प्रयास में सबसे आगे हैं। 

उन्होंने कहा, हम अपने देश की वैज्ञानिक प्रतिभा को उजागर कर रहे हैं और वर्ष के अंत से बहुत पहले तक हम वैक्सीन को तैयार कर लेंगे। ट्रंप ने कहा, अमेरिका में अब तक चार करोड़ लोगों की जांच की गई है और इस बात पर जोर दिया कि जिस रफ्तार से यहां जांच हो रही है, वैसा दुनिया के किसी भी दूसरे मुल्क में नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

कट्टर वामपंथियों, बागियों और लुटेरों का सफाया करने की ओर अमेरिका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, वामपंथियों, लुटेरों और आंदोलनकारियों जैसे भीतरी शत्रुओं से देश के मूल्यों को सुरक्षित रखेंगे। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कोरोना महामारी के लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य लोगों का अभिवादन किया और अपने आलोचकों व देश के इतिहास का अपमान करने वालों को जमकर लताड़ा।

ट्रंप ने शनिवार को कहा, हम कट्टर वामपंथियों, बागियों, आंदोलनकारियों, लुटेरों व ऐसे लोगों को हराने की ओर हैं, जिन्हें यह भी नहीं पता कि वे क्या कर रहे हैं। हम प्रदर्शन की आड़ में हिंसा कर रही भीड़ को हमारे महान नेताओं की प्रतिमाएं गिराने की, हमारे इतिहास से छेड़छाड़ करने की और युवा पीढ़ि को सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने की इजाजत कभी नहीं देंगे।

ट्रंप ने अपने विरोधियों पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। प्रतिमाएं गिराने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, हमारा बीता कल बोझ नहीं है, जिससे छुटकारा मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें