फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलोमन द्वीप: चीन-अमेरिका आमने-सामने, यूएस ने कहा- ड्रैगन ने बनाया सैन्य अड्डा, तो हम देंगे करारा जवाब

Sat, 23 Apr 2022 09:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

सोलोमन द्वीप के मसले पर चीन-अमेरिका फिर आमने सामने आ गए हैं। यूएस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ड्रैगन ने द्वीप देश पर सैन्य अड्डा  बनाया तो हम करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन
सोलोमन द्वीप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलोमन द्वीप को लेकर एक बार फिर चीन और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं। यूएस ने एक बार फिर बीजिंग को इस मसले पर चेतावनी दी है। सोलोमन के दौरे पर गए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि अगर द्वीप राष्ट्र पर चीनी सेना की मौजूदगी हुई तो इसका अमेरिका माकूल जवाब देगा।

विज्ञापन

 
वरिष्ठ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सोलोमन द्वीप के नेताओं से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि अगर प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश में चीनी सेना ने स्थायी रूप से मौजूदगी स्थापित करने का प्रयास किया तो वह इसका उचित जवाब देगा। 

प्रतिनिधिमंडल के द्वीप राष्ट्र को दौरे को लेकर व्हाइट हाउस से एक बयान भी जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है कि सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री मानासेह सोगावरे ने व्हाइट हाउस के हिंद-प्रशांत समन्वयक कुर्ट कैंपबेल की अगुआई वाले प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की है। इसमें उन्होंने कहा है कि चीन के साथ हुए समझौते के तहत उनके देश में कोई सैनिक अड्डा नहीं बनेगा,  इसके अलावा लंबे समय तक देश में सेना की मौजूदगी नहीं होगी और क्षमता का शक्ति प्रदर्शन भी नहीं होगा।
विज्ञापन


इससे पहले चीन और सोलोमन द्वीप के बीच प्रस्तावित सुरक्षा ढांचे को लेकर अमेरिका समेत ऑस्ट्रेलिया, जापान और न्यूजीलैंड ने चिंता जताई थी और इसे स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए गंभीर खतरा बताया था। व्हाइट हाउस ने  इस संबंध में 18 अप्रैल को चारों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें