फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने इराक सरकार को दी बगदाद दूतावास छोड़ने की चेतावनी

Tue, 29 Sep 2020 08:19 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका ने इराक सरकार को सूचना दी है कि वह बगदाद से अपने दूतावास कर्मियों को पूरी तरह से लौटाने की तैयारी में है। अमेरिका ने कहा है कि जब तक वहां की सरकार बगदाद में उसकी सेना पर जारी हमलों को नहीं रोकती है उसे अपनी सेना को लौटाना ही होगा। इस बयान के बाद इराक सरकार के अधिकारी दबाव में आ गए हैं।

विज्ञापन


इराकी अधिकारी दबाव में, सरकार ने की पुनर्विचार की अपील
द वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि अमेरिका ने इराकी सरकार को इस बाबत सूचित कर दिया है। दरअसल बगदाद में अमेरिकी दूतावास कर्मियों पर लगातार हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि अमेरिका का मानना है कि इराक की सरकार अमेरिकी दूतावास से जुड़े अधिकारियों, कर्मियों पर हमलों को लेकर गंभीर नहीं है। अमेरिका के इस एलान के बाद इराक की ओर से अमेरिकी प्रशासन से इस पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के प्रवक्ता अहमद मुल्ला तलाल ने कहा कि अमेरिका का फैसला काफी निराशाजनक है। हमें उम्मीद है कि अमेरिकी प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करेगा। उन्होंने कहा कि कुछ गैरकानूनी समूह इस रिश्ते में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने फैसले पर हस्ताक्षर किए हैं या नहीं, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें