फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के साये में अमेरिका, लोगों को 20 जनवरी को वाशिंगटन न आने की सलाह

Tue, 12 Jan 2021 01:53 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • एफबीआई की रिपोर्ट से दहशत बढ़ी, ट्रंप समर्थकों को लेकर खतरनाक रिपोर्ट
विज्ञापन
कैपिटल परिसर में ट्रंप के समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण के दिन अमेरिका में बड़े पैमाने पर हिंसा होने की आशंका बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे शपथ ग्रहण के दिन यानी 20 जनवरी को वाशिंगटन आने से बचें। हिंसा की आशंका को लेकर डर की ताजा लहर अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) को मिली ताजा जानकारियों से फैली है। एफबीआई को सूचना मिली है कि ट्रंप के ‘हथियारबंद समर्थक’ 20 जनवरी को सभी 50 राज्यों की राजधानियों में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी योजना वाशिंगटन में सबसे बड़ा प्रदर्शन करने की है।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया में लगातार आ रही खबरों के मुताबिक इन सूचनाओं के मद्देनजर पूरे अमेरिका में 20 जनवरी के लिए सुरक्षा के खास उपाय किए जा रहे हैं। टीवी चैनल सीएनएन के मुताबिक एफबीआई ने चेतावनी दी है कि ट्रंप समर्थकों की तैयारी को देखते हुए अंदाजा लगा है कि छह जनवरी को वाशिंगटन में कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) पर जो हुआ, वह हिंसक कार्रवाई की महज शुरुआत थी।

एफबीआई के बुलेटिन में चेतावनी दी गई है कि ट्रंप समर्थकों के हमलों का अंदेशा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक काफी बढ़ा रहेगा। साथ ही अगर अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद 25 का इस्तेमाल कर ट्रंप को समय से पहले हटाया गया, तो बड़े पैमाने पर विद्रोह भड़क सकता है।
विज्ञापन


बुलेटिन के मुताबिक आठ जनवरी को एफबीआई को ट्रंप समर्थक गुटों के अंदरूनी संवाद से मालूम हुआ कि इन गुटों ने कहा था कि अगर समय से पहले ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाया जाता है, तो तुरंत संघीय और राज्यों की इमारतों पर धावा बोल दिया जाए। एफबीआई का कहना है कि ऐसा 20 जनवरी को भी हो सकता है। इसके अलावा जो बाइडन, निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी पर व्यक्तिगत रूप से हमला करने की तैयारियों की सूचना भी मिली है।

वाशिंगटन की मेयर मुरियल ब्राउजर ने सोमवार को अमेरिकी जनता से अपील की वे जो बाइडन के शपथ ग्रहण वाले सप्ताह में वाशिंगटन आने से बचें। उन्होंने इन खबरों पर चिंता जताई कि देश की राजधानी में और हिंसा करने की तैयारी की जा रही है। बाउजर ने कहा- ऐसा नहीं है कि 20 जनवरी को ट्रंपवाद का खात्मा हो जाएगा।

अमेरिकी मीडिया में गृह (होमलैंड सिक्युरिटी) मंत्रालय का यह आकलन छपा है कि कैपिटल हिल पर हमले में मिली सफलता के बाद मुमकिन है कि ट्रंप समर्थक शपथ ग्रहण के दिन और हमलों की तैयारी कर रहे हों। मंत्रालय ने कहा है कि अब ऐसी खबरों और हमलावरों की तैयारी को अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है। मंत्रालय ने वाशिंगटन में अब अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात करने का फैसला किया है।

इसके लिए वर्जीनिया, मेरीलैंड और न्यूजर्सी राज्यों से अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगवाए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क के पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा कार्यों में मदद के लिए अपने 200 अधिकारियों को वाशिंगटन भेजने का फैसला किया है। ऐसी तैयारियां अलग-अलग राज्यों में भी की जा रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें