फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: अपनी पहली पेशी पर ट्रंप ने खुद को बताया बेगुनाह, पहले दिन ज्यूरी का नहीं हो सका चयन

Tue, 16 Apr 2024 10:18 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आपराधिक मुकदमा शुरू हो गया है। मुकदमे की पहली तारीख पर ट्रंप ने कोर्ट के समक्ष खुद को बेगुनाह बताया। ट्रंप पर व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोप हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आपराधिक मुकदमा शुरू हो गया है। मुकदमे की पहली तारीख पर ट्रंप ने कोर्ट के समक्ष खुद को बेगुनाह बताया। पहली तारीख में जूरी के सदस्यों को चुना जाना था, लेकिन वह भी नहीं हो पाया। ट्रंप पर व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोप हैं।
विज्ञापन


पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2016 में अपने व्यापार संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ी करके एडल्ट स्टार को पैसे दिए थे। इस मामले पर सोमवार को ट्रंप कोर्ट में पेश हुए, बता दें कि यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति पर आपराधिक मुकदमा हआ है। आरोप है कि उन्होंने एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स से संबंध को छिपाने के लिए पैसे दिए थे। ट्रंप आगामी चुनाव में एक बार फिर उतरने की कोशिश कर रहे हैं।  ट्रम्प ने डेनियल्स के साथ विवाहेतर संबंध होने से इनकार किया है और दोषी नहीं होने की दलील दी है।

न्यूयार्क के लोग बनाम डोनाल्ड ट्रंप है केस
जूरी पूल के कुल मिलाकर 96 पहले सदस्यों को अदालत कक्ष में बुलाया गया। ट्रंप ने जूरी सदस्यों को देखने के बाद अपने वकील से कुछ कहा। न्यायधीश जुआन मर्चन ने ट्रंप से कहा कि “आप जूरी द्वारा एक परीक्षण में भाग लेने वाले हैं। "यह मामला न्यूयॉर्क राज्य के लोग बनाम डोनाल्ड ट्रम्प है। निष्पक्ष होने के सवाल के बाद जूरी सदस्यों में से सिर्फ एक तिहाई सदस्य ही बचे थे।
विज्ञापन


फंसाया जा रहा है, बोले ट्रंप
ट्रंप ने शनिवार को पेन्सिलवेनिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि मेरे ऊपर गैंगस्टर अल कैपोन से भी ज्यादा मामले चल रहे हैं, जबकि मैंने कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह कोई संगीन अपराध नहीं है। न धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा था कि न्यूयार्क में डेमोक्रेटिक लोगों का दबदबा है, इसलिए निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें