फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : मेम्फिस शहर के एक डाकघर में फायरिंग के दौरान हमलावर समेत तीन लोगों की मौत, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मेम्फिस

सार

अमेरिकी डाक निरीक्षक (यूएसपीएस) सुसान लिंक ने बताया कि मेम्फिस के दक्षिण-पूर्व में ईस्ट लामार कैरियर एनेक्स में हुई गोलीबारी के बाद तीन कर्मचारी मृत मिले। गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चला है। कर्मचारियों की भी अभी पहचान नहीं की गई है।
विज्ञापन
मेम्फिस डाकघर फायरिंग - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मेम्फिस शहर स्थित एक डाकघर में हुई फायरिंग के दौरान हमलावर समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। हमलावर ने गोलीबारी के बाद कथित रूप से खुद को गोली मार ली। इस सप्ताह टेनेसी शहर में या उसके पास हुई गोलीबारी की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन


अमेरिकी डाक निरीक्षक (यूएसपीएस) सुसान लिंक ने बताया कि मेम्फिस के दक्षिण-पूर्व में ईस्ट लामार कैरियर एनेक्स में हुई गोलीबारी के बाद तीन कर्मचारी मृत मिले। गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चला है। कर्मचारियों की भी अभी पहचान नहीं की गई है। घटना के बाद डाकघर की ओर जाने वाली सड़क को पुलिस ने घंटों तक बंद रखा। एक सफेद कार को भी वहां से कब्जे में लिया गया, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसकी कार है। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

स्पेन : ज्वालामुखी के लावा नई दिशा में शुरू हुआ बढ़ना

स्पेन के केनेरी द्वीप पर ला पाल्मा ज्वालामुखी में हाल में विस्फोट होने के बाद लावे का प्रवाह नई दिशा में होना शुरू हो गया है। इससे अटलांटिक महासागर की ओर अन्य इलाकों को भी खतरा पैदा हो गया है।

800 और लोगों को एरीडेन से सुरक्षित स्थानों पर भेजा
ज्वालामुखी का लावा नई दिशा में फैलने और उसके संभावित मार्ग में द्वीप के निवासियों के घर पड़ने की आशंका से अधिकारियों ने तटीय शहर लोस लियानोस डे एरीडेन से करीब 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया। ज्वालामुखी में 19 सितंबर को शुरूआती विस्फोट होने के बाद करीब 6,000 लोगों को कुछ ही घंटों के अंदर क्षेत्र से हटा दिया गया था। लावे से 1,400 से अधिक मकान नष्ट हो गये हैं। हालांकि, इससे किसी की जान नहीं गई है।
 

शियाओं पर हमला करने वाले एलईजे के मारे गए तीन आतंकी 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शिया अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले में कथित रूप से शामिल लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ये आतंकी पिछले अगस्त में लाहौर से लगभग 260 किलोमीटर दूर बहावलनगर में मोहर्रम के जुलूस पर हुए हमले में शामिल थे, जिसमें दो लोग मारे गए थे और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

पाकिस्तान में मोहर्रम के जुलूस पर हुए हमले में शामिल थे सभी आतंकवादी
हमले में शामिल एलईजे के आतंकवादी उमर द्राज को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुरक्षा बलों की एक टीम मंगलवार को लाहौर से 200 किमी दूर पाकपट्टन के मोजाकलय पठान जिले में हथगोले और अन्य शस्त्र बरामद करने गई थी जहां आतंकी उमर द्राज के अज्ञात साथियों ने घात लगाकर टीम पर हमला किया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।
 

सत्या नडेला को 'वैश्विक कारोबार निरंतरता नेतृत्वकर्ता' के लिए किया जाएगा सम्मानित

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं भारतीय-अमेरिकी सत्या नडेला को ‘वैश्विक कारोबार निरंतरता नेतृत्वकर्ता’ के लिए इस साल प्रतिष्ठित ‘सीके प्रहलाद’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार असाधारण, विश्व स्तर पर निजी क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को मान्यता देता है जो स्थिरता, नवाचार और दीर्घकालिक व्यावसायिक सफलता के बीच मौलिक संबंध का उदाहरण है। माइक्रोसॉफ्ट के चार शीर्ष सदस्यों- नडेला, कंपनी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ब्रैड स्मिथ, मुख्य वित्तीय अधिकारी एमी हुड और मुख्य पर्यावरण अधिकारी लुकास जोप्पा- को 2030 तक कंपनी को कार्बन नकारात्मक बनाने के उद्देश्य के लिए काम करने पर यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

तालिबान का आरोप, देश की संपत्ति अनफ्रीज करने पर पश्चिम में चुप्पी

तालिबान ने कतर की राजधानी दोहा में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कहा कि पश्चिमी देश अभी भी अंतरराष्ट्रीय बैंकों में विदेशी अफगानिस्तानी संपत्ति को अनफ्रीज नहीं कर रहे हैं। वे देश की सरकार के अनुरोध के जवाब में अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका, नार्वे, इली, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन व स्वीडन समेत 15 यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

बता दें कि इससे पहले कतर में अमेरिका के साथ पहली निजी बैठक के दौरान भी तालिबान ने अफगानिस्तान के केंद्रीय बैंक भंडार को खोलने का आग्रह किया था। मंगलवार देर शाम हुए बैठक में मानवाधिकार, महिला अधिकार तथा देश से सुरक्षित निकास के लिए गलियारा निर्माण पर भी बात हुई। तालिबान प्रवक्ता नईम ने कहा, विदेशों में जमा अफगानिस्तान की रकम को वापस करना लोगों का अधिकार है लेकिन हमें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। पश्चिमी देश मानवीय सहायता के रूप में कुछ राशि दने की बात करते हैं, लेकिन यह सभी अस्थायी समाधान हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय और राजनीतिक मुद्दों में अंतर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें