फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सास: बंदूकधारी हमलावर ने चर्च में की गोलीबारी, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

Tue, 31 Dec 2019 05:44 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका में टेक्सास राज्य के व्हाइट सेटलमेंट शहर के एक गिरजाघर में एक बंदूकधारी ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि, बाद में प्रार्थना सभा के एक सशस्त्र सदस्य ने हमलावर को गोली मार दी। यह घटना रविवार को सुबह की प्रार्थना के दौरान करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई।

विज्ञापन


इस प्रार्थना सभा की सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने व्हाइट सेटलमेंट में वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट में पिस्तौल निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की बाद में एक अस्पताल में मौत हो गई।

वीडियो फुटेज के मुताबिक, बंदूकधारी पास खड़े एक व्यक्ति से बात कर रहा है जिसने एक दूसरे व्यक्ति की ओर इशारा किया। इसके बाद बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर गोली चलाई। फिर बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर भी गोली चलाई जिससे उसने बात की थी।
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बंदूक से हमलावर पर गोली चलाई जिससे वह तुरंत नीचे गिर गया। अधिकारियों ने इस घटना के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी नहीं दी है।

 

विज्ञापन

मैरीलैंड में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

वाशिंगटन के एक उपनगरीय क्षेत्र में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना कार और वाहन रखने वाले एक रिहायशी क्षेत्र में हुई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

मेरीलैंड के प्रिंस जॉर्ज काउंटी के अग्निशमन प्रवक्ता मार्क ब्रैडी ने बताया कि विमान रविवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने कॉलेज पार्क एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। ब्रैडी ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह और पायलट की पहचान की तत्काल जानकारी नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें