फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की एक और साजिश: भारत सहित कई देशों में भेज रहा खतरनाक कैमिकल की परत चढ़े खिलौने, अमेरिका ने जब्त की बड़ी खेप

Fri, 22 Oct 2021 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका का कहना है कि जिन खिलौनों को जब्त किया गया है, उसमें सीसा, कैडमियम, बेरियम जैसे रासायनिक पदार्थों का उपयोग मानक से ज्यादा किया गया है। 
विज्ञापन
भारत में विदेशी खिलौना बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसके निशाने पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में रहने वाले बच्चे हैं। चीन अपने खिलौनों के जरिए इन बच्चों तक खतरनाक कैमिकल की परत वाले खिलौने भेज रहा है, जो धीरे-धीरे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीन के बने कई खिलौनों की बड़ी खेप जब्त की है। जो खिलौने पकड़े गए हैं, वे भारत में काफी लोकप्रिय हैं। 

विज्ञापन


सीसा, कैडमियम, बेरियम का जरूरत से ज्यादा हुआ उपयोग
अमेरिका ने जिन चीनी खिलौनों की खेप को जब्त किया है, उनमें सीसा, कैडमियम, बेरियम जैसे रासायनिक पदार्थों का जरूरत से ज्यादा प्रयोग किया गया है। 16 जुलाई को अमेरिका ने इन खिलौनों की शुरुआती जांच की थी, जिसके बाद इन्हें लैब भेज दिया गया था, इसमें सामने आया है कि खिलौनों में मानक से ज्यादा रासायानिक पदार्थों का प्रयोग किया गया है। 

सात बक्सों से आ रहे थे खिलौने
अमेरिका ने चीन के सात बक्सों को जब्त किया है। इन सभी में खिलौने भरे पड़े हैं। खिलौनों की खेप में 295 पैकेट 'लगोरी 7 स्टोन' गेम के भी हैं। यह खेल भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे भारत में पिट्ठू या फिर सतोलिया कहा जाता है। अमेरिका ने आगाह किया है कि खिलौनों की ऑनलाइन खरीद करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें