फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया हवाई हमलों में अलकायदा के 7 आतंकी मारे गए : अमेरिका

Wed, 28 Oct 2020 12:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका एयरस्ट्राइक - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिका का मानना है कि पिछले हफ्ते सीरिया में उसके द्वारा किए गए हवाई हमले में अलकायदा के सात बड़े नेता मारे गए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने बताया कि हमले के वक्त संगठन के नेता इदलिब के निकट बैठक कर रहे थे। प्रवक्ता मेजर बेथ रिऑर्डन के मुताबिक यह हवाई हमला 22 अक्तूबर को किया गया। 

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने मारे गए अलकायदा नेताओं के नाम नहीं बताए हैं। रिऑर्डन ने कहा, अलकायदा के उन नेताओं के मारे जाने से आतंकवादी संगठन की साजिश रचने की और दुनियाभर में हमले करने की क्षमता प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा, अलकायदा उत्तरपश्चिमी सीरिया में अस्थिरता का फायदा उठाता है और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इसका सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल करता है। रिऑर्डन ने कहा, हमारे सहयोगियों और साझेदारों के साथ हम अलकायदा और अन्य आतंकी गुटों को निशाना बनाना जारी रखेंगे। अमेरिका ने इदलिब के निकट 15 अक्तूबर को भी अलकायदा के खिलाफ हवाई हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें