फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जॉर्जिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत

Sat, 06 Jun 2020 08:14 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
विज्ञापन
विमान हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिका के जॉर्जिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुतनाम काउंटी के शेरिफ होवार्ड सिल्स ने बताया कि विमान दोपहर 3.15 बजे (अमेरिकी समयानुसार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपातकालीन दल मौके पर पहुंचा और उसने आग बुझाई लेकिन उसे वहां कोई भी जिंदा नहीं मिला।

विज्ञापन



अधिकारियों का कहना है कि परिवार में दो छोटे बच्चे शामिल थे जिनकी उम्र चार और छह साल है। पायलट और विमान के मालिक की पहचान फ्लोरिडा मे रहने वाले 67 साल के रे प्रुईट के तौर पर हुई है। इसके अलावा हादसे में जान गंवाने वालों में 41 साल के शॉन चार्ल्स लेमोंट और उनकी 43 साल की पत्नी जोडी रे लेमोंट शामिल हैं। जोड़े के छह साल के बेटे का नाम जेस और चार साल की बेटी का नाम एलिस है।  

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार दो इंजन वाले पाइपर पीए-31टी ने फ्लोरिडा के विलिस्टन से उड़ान भरी थी और विमान इंडियाना जा रहा था। सिल्स ने कहा कि परिवार को न्यूकैसल में एक अंतिम संस्कार में शामिल होना था। एफएए विमान हादसे की जांच कर रहा है और इसके बारे में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें