फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: नया निर्णायक मंडल डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक जांच के सबूतों पर करेगा सुनवाई

Thu, 27 May 2021 01:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारोबारी सौदों के खिलाफ आपराधिक जांच के सबूतों पर एक विशेष निर्णायक मंडल (ग्रैंड ज्यूरी) सुनवाई करेगा। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि मैनहट्टन जिला अटॉर्नी का कार्यालय दो साल की जांच के बाद आरोप तय करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मैनहट्टन जिला अटॉर्नी साइरस वेंस जूनियर महिलाओं को खामोश रहने के लिए ट्रंप की ओर से दी गई राशि, संपत्ति का मूल्यांकन और कर्मचारियों को मुआवजा समेत कई मामले में ट्रंप के खिलाफ जांच कर रहे हैं। इससे पहले, डेमोक्रेटिक अभियोजक वेंस अपनी जांच के दौरान समन जारी कराने और अन्य दस्तावेज हासिल करने के लिए एक खोजी निर्णायक मंडल की मदद लेते रहे हैं।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अन्य निर्णायक मंडलों का कामकाज एवं अदालती गतिविधियां बंद रहीं, लेकिन यह पैनल काम करता रहा। अब नया निर्णायक मंडल इसकी सुनवाई करेगा, साथ ही अन्य मामलों की भी सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें