फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूयॉर्क में बड़ा ब्लैकआउट, अंधेरे में डूबा पूरा शहर

Sun, 14 Jul 2019 10:28 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में शनिवार को एक बड़ा ब्लैकआउट हो गया। यहां न्यूयॉर्क का मैनहट्टन पूरी तरह अंधेरे में डूब गया। अचानक बिजली जाने से करीब पचास हजार लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। बिजली जाने से शहर में मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। यहां के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर के कई होर्डिंग भी बिजली ना होने के कारण बंद हो गए। इस बात की जानकारी न्यूयॉर्क सिटी सबवे ने दी है।

विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों की काफी मेहनत के बाद बिजली वापस आ गई। इससे पहले फायर विभाग के अधिकारी कॉन एडिसन ने कहा था कि उन्हें मैनहट्टन में स्टेशन परिसरों में बिजली जाने की जानकारी मिली। इसके कारणों का पता कर रेलों का संचालन फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है। बिजली जाने का एक कारण ट्रांसफोर्मर में आग लगना भी बताया जा रहा है।

बिजली जाने से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। दफ्तरों में काम रुक गया। कई थियेटर और म्यूजिकल प्ले को अचानक बंद करना पड़ा। जिससे लोग काफी नाराज थे। एक मशहूर म्यूजिकल प्ले को तो सड़क पर पूरा किया गया ताकि लोगों की नाराजगी को कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें