फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला हैरिस की दक्षिण एशियाई महिलाओं को नसीहत, निर्वाचित पदों के लिए भागीदारी बढ़ाएं

Tue, 01 Sep 2020 05:33 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस ने दक्षिण एशियाई मूल की महिलाओं से कहा कि वे अपने समुदायों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं में आएं व निर्वाचित पदों के लिए दौड़ में शामिल हों। 55 वर्षीय हैरिस ने एक कार्यक्रम में कहा, युवा महिलाओं से मैं कहना चाहती हूं कि नेतृत्व उसी दिन शुरू हो जाती है जिस दिन आप जन्म लेती हैं।

विज्ञापन


नेता बनने के लिए आप कभी बहुत कम उम्र या बहुत ज्यादा उम्र की नहीं होती हैं। अपनी भागीदारी बढ़ाएं, पदों के लिए खड़े हों। आप जो भी करती हैं, वह मायने रखता है इसलिए नेतृत्व करें। हैरिस ने ऑनलाइन कार्यक्रम ‘नेतृत्वकारी भूमिका में दक्षिण एशियाई महिलाएं : बिडेन-हैरिस के दौर में विविधता की नई लहर का आरंभ’ में एक ऑडियो संदेश में यह कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें