फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमेरिका इज बैक': शपथ लेते ही नए कलेवर में दिखी व्हाइट हाउस की वेबसाइट; ट्रंप-वेंस के एक्स हैंडल भी हुए अपडेट

Tue, 21 Jan 2025 02:06 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्रंप के शपथ लेते ही व्हाइट हाउस की वेबसाइट का रंग रूप बदल गया है। नई अंदाज में दिख रही व्हाइट हाउस की वेबसाइट के पहले पन्ने पर ट्रंप के हस्ताक्षर वाला एक संदेश भी अपडेट किया गया है। जिसमें वे अमेरिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की वेबसाइट का नया रंग रूप। - फोटो : स्क्रीनशॉट/whitehouse.gov
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के कुछ देर बाद ही व्हाइट हाउस की वेबसाइट भी नये कलेवर में दिखने लगी। व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर बोल्ड बैनर हेडलाइन में "अमेरिका इज बैक" लिखा नजर आ रहा है। इसके साथ ही वेबसाइट पर ट्रंप का देश के नाम संदेश भी लिखा गया है। जिस पर ट्रंप के हस्ताक्षर भी हैं।  इसके साथ ही व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट - एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी अपडेट किया गया है। 

विज्ञापन


वेबसाइट पर ट्रंप का संदेश
ट्रंप के शपथ लेते ही व्हाइट हाउस की वेबसाइट का रंग रूप बदल गया है। नई अंदाज में दिख रही व्हाइट हाउस की वेबसाइट के पहले पन्ने पर ट्रंप के हस्ताक्षर वाला एक संदेश भी अपडेट किया गया है। जिसमें वे अमेरिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। इस संदेश में ट्रंप के हवाले से लिखा गया है,' हर दिन मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ता रहूंगा। मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक हम एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना लेते। जिसके हमारे बच्चे हकदार हैं और जिसके आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्ण युग होगा। 

व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट को भी किया गया अपडेट
व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम को भी अपडेट किया गया है। वहीं, व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का संक्षिप्त बायोडाटा भी अपडेट किया गया है। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने अपनी वेबसाइट पर ट्रंप के पहले कायर्काल में हासिल की गई उपलब्धियों का भी जिक्र किया गया है। इनमें मध्यम वर्ग के लिए कर में राहत, रोजगार, महंगाई पर लगाम जैसी पहल के बारे में बताया गया है। 
विज्ञापन


वहीं नये कार्यकाल में ट्रंप के लक्ष्यों का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि वे आने वाले समय में अमेरिका को जंग से दूर रखेंगे। करों को कम करके अमेरिकियों के लिए ज्यादा रोजगार पैदा करने और अमेरिका के आर्थिक पुनरुद्धार के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें