फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : कॉल सेंटर घोटाला मामले में भारतीय नागरिक को 16 महीने की कैद

Wed, 03 Apr 2019 07:16 PM IST
आसिम खान भाषा, वॉशिंगटन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कॉल सेंटर घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए एक भारतीय नागरिक को 16 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। इस घोटाले में 340 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी हुई थी जिससे 2,00,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि महबूब मंसुराली चरानिया ने जनवरी में धन के अवैध लेन-देन के कारोबार में लिप्त होने का दोष स्वीकार किया था। इसके बाद उसे मामले में दोषी ठहराया गया। विभाग का कहना है कि 16 महीने की सजा के बाद तीन साल तक उनपर नजर रखी जाएगी।

चरानिया को विशेष समीक्षा के लिए 100 डॉलर की राशि देने और योजना के पीड़ितों को क्षतिपूर्ति के रूप में 2,03,958.02 डॉलर देने का आदेश भी दिया गया है। अमेरिकी अटॉर्नी ब्यूंग जे 'बीजे' पैक ने कहा, ‘चरानिया जिस घोटाले का हिस्सा था उसमें फोन के जरिए झूठ बोलकर, डरा कर, उगाही की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठे गए थे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें