फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मारा गया जॉर्ज फ्लॉयड अप्रैल में कोरोना से संक्रमित पाया गया था

Thu, 04 Jun 2020 11:21 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मिनियापोलिस
विज्ञापन
जॉर्ज फ्लोएड (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका के मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई। इससे यह पता चला है कि फ्लॉयड कोविड-19 से भी संक्रमित रह चुका था।

विज्ञापन


हेनेपिन काउंटी के चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने फ्लॉयड के परिवार की अनुमति के बाद 20 पन्नों की रिपोर्ट जारी की। मौत की वजह का पता लगाने के लिए अधिकृत सरकारी अधिकारी ने सोमवार को बताया कि फ्लॉयड को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने 25 मई को हुई उसकी मौत को मानव हत्या बताया था।

मुख्य चिकित्सा परीक्षक एंड्रयू बेकर की रिपोर्ट में कई चिकित्सीय जानकारियों के साथ यह भी बताया गया है कि फ्लॉयड तीन अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था, लेकिन उसमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लॉयड के फेफड़े स्वस्थ दिख रहे थे, लेकिन उसकी दिल की धमनियों में थोड़ा संकुचन था।
विज्ञापन


अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन
बता दें कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ अमेरिका में शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन लगातार आठवें दिन जारी रहा। कई शहरों में लगे कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने इसका उल्लंघन किया। लॉस एंजिलिस में कर्फ्यू के बावजूद रैली निकाली गई। इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप के सेना लगाने के बयान पर व्हाइट हाउस ने बुधवार को नरम रुख अपनाया है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें