फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पत्रिका का दावा: पाक के सभी F16 सुरक्षित, भारत ने कहा- हमारे पास मारने के सबूत

Fri, 05 Apr 2019 11:43 AM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एक अमेरिकी पत्रिका का कहना है कि पाकिस्तान के पास जितने एफ-16 लड़ाकू विमान थे उनमें से कोई भी ‘लापता’ नहीं है और उनमें से किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका का नाम ‘फॉरेन पॉलिसी मैगजीन’ है। इसमें छपी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 

विज्ञापन


भारत ने 28 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 द्वारा दागी गई एएमआरएएएम मिसाइल के टुकड़े दिखाए थे जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान ने कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमले के दौरान अमेरिकी निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान को तैनात किया था।

पाकिस्तान ने कहा था कि किसी एफ-16 विमान का इस्तेमाल नहीं किया गया और अपने एक विमान को भारतीय वायुसेना द्वारा मार गिराए जाने के दावे का भी उसने खंडन किया था। पत्रिका के अनुसार, पाकिस्तान ने इस घटना के बाद अमेरिका को एफ-16 लड़ाकू विमान की गिनती करने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


मैगजीन की लारा सेलिगमन ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े की गणना के दौरान अमेरिका ने पाया कि सभी विमान मौजूद हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा जो सीधे तौर पर भारत के इस दावे के विपरीत है कि उसने फरवरी को हुई झड़प में उसका एक लड़ाकू विमान मार गिराया था।’

रक्षा विभाग ने हालांकि अभी पाकिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमानों की गिनती पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एमआईटी प्रोफेसर विपिन नारंग ने पत्रिका से कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि भारत पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहा बल्कि उसने इस प्रक्रिया में अपना एक विमान और हेलीकॉप्टर गंवा दिया।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें