फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के 19 लाख लोगों की नागरिकता पर छाए संकट पर अमेरिका ने जताई चिंता

Thu, 21 Nov 2019 03:25 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिका ने कहा, गलत मंशा से किया जा रहा एनआरसी प्रक्रिया का इस्तेमाल
  • निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के बिना नागरिकता खत्म करने का लगाया आरोप
  • नागरिकता रजिस्टर की अंतिम सूची में असम के 19 लाख लोगों के नाम नहीं
विज्ञापन
राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में एनआरसी के चलते 19 लाख लोगों की नागरिकता पर छाए संकट के बादल पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने कहा, असम में एनआरसी सूची से बाहर हुए 19 लाख लोग जल्द किसी देश के नागरिक नहीं रह जाएंगे।

विज्ञापन


आयोग ने आरोप लगाया कि असम में इन लोगों की नागरिकता निष्पक्ष, पारदर्शी और सुशासित प्रक्रिया के बिना समाप्त की जा रही है। एनआरसी की अंतिम सूची में 19 लाख लोगों के नाम नहीं हैं। रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई कि यह पूरी प्रक्रिया मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने के लिए है। 

यूएससीआईआरएफ आयुक्त अनुरिमा भार्गव ने इस मुद्दे पर कांग्रेशनल आयोग के समक्ष गवाही में कहा, असम में 19 लाख लोग किसी देश के नागरिक नहीं माने जाएंगे। इससे बुरा यह है कि भारतीय राजनेताओं ने असम में मुसलमानों को अलग-थलग करने और वहां से बाहर निकालने के लिए एनआरसी प्रक्रिया का इस्तेमाल करने की अपनी मंशा लगातार दोहराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें