फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन : आधुनिक युग के डार्विन समझे जाने वाले प्रकृतिवादी ईओ विल्सन नहीं रहे

Tue, 28 Dec 2021 02:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

आधुनिक युग के डार्विन समझे जाने वाले अमेरिकी प्रकृतिवादी ईओ विल्सन अब नहीं रहे। वे सांस्कृतिक मामलों के बजाय आनुवंशिकी विज्ञान में ज्यादा रुचि लेते थे और उन्हें प्राकृतिक इतिहास व उसके संरक्षण के लिए दुनिया के अग्रणी लोगों में माना जाता था। उन्होंने ब्रिटिश प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो के साथ मिलकर काम भी किया।
विज्ञापन
ईओ विल्सन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधुनिक युग के डार्विन समझे जाने वाले अमेरिकी प्रकृतिवादी ईओ विल्सन की 92 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई है। वे सांस्कृतिक मामलों के बजाय आनुवंशिकी विज्ञान में ज्यादा रुचि लेते थे और उन्हें प्राकृतिक इतिहास व उसके संरक्षण के लिए दुनिया के अग्रणी लोगों में माना जाता था।

विज्ञापन


उन्होंने ब्रिटिश प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो के साथ मिलकर काम भी किया। डार्विन का प्राकृतिक उत्तराधिकारी कहे जाने वाले ईओ विल्सन ए कीटविज्ञानी के रूप में काम करते रहे। उन्हें द आंट मैन (चींटी वाला आदमी) के रूप में जाना जाता था। फाउंडेशन ने उनकी मृत्यु की जानकारी दी लेकिन यह नहीं बताया कि उनकी मृत्यु किन कारणों से हुई। विल्सन ने चींटियों, मछलियों और दूसरे जीवों पर काफी गहराई से काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें