फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका से सहमे लोग, अमेरिका में आकाश से हुई पक्षियों की 'बारिश'

Sat, 10 Oct 2020 07:31 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
पक्षी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में 72 साल बाद हुई एक घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। फिलाडेल्फिया शहर में 15 सौ से ज्यादा प्रवासी पक्षी अचानक से गिरने लगे। बाद में इनमें से ज्यादातर की मौत हो गई। यह पक्षी सर्दियों के मौसम से पहले दक्षिण की ओर जा रहे थे।  

विज्ञापन


वन्यजीवों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता स्टीफन मैसीजेववस्की ने कहा कि कई पक्षी आकाश में से गिर रहे थे। हम नहीं जानते हैं कि क्या हो रहा है। यह निश्चित रूप से विनाशकारी घटना है। इससे पहले इस तरह घटना वर्ष 1948 में हुई थी। स्टीफन ने बताया कि दो अक्टूबर को सुबह 5 बजे से 8 बजे के बीच में उन्होंने सैकड़ों पक्षियों को इकट्ठा किया था।

                                           
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह पक्षी कनाडा और अन्य जगहों की ओर जाते समय ऊंची ऊंची इमारतों में फंस गए और गिर गए। विशेषज्ञों का कहना है कि इलाके में अचानक से तापमान में तेजी से गिरावट आई, जिससे पक्षी अब इतनी विशाल तादाद में फिलाडेल्फिया से दूसरी जगह की ओर जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें