फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में अमेरिका का आतंकरोधी ऑपरेशन, अल-कायदा नेता कासिम अल-रिमी ढेर

Fri, 07 Feb 2020 06:38 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका ने यमन में एक आतंकरोधी ऑपरेशन के तहत आतंकी संगठन अल-कायदा के संस्थापकों में से एक और आतंकी संगठन के नेता कासिम अल-रिमी को मार गिराया है। साथ ही अल-कायदा सरगना आयमान अल-जवाहिरी के एक सहयोगी को भी अमेरिकी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।

विज्ञापन

 


व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यमन में इस आतंकरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। व्हाइट हाउस ने इस कार्रवाई में दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की। 

कासिम अल-रिमी उन 23 लोगों में से एक था जो अपने अल-कायदा के साथियों के साथ तीन फरवरी 2006 को यमन में जेल तोड़ कर भाग गए थे। रिमी जुलाई 2007 में हुए आत्मघाती हमले से भी जुड़ा था जिसमें आठ स्पेन के पर्यटकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें