फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक: शिया धर्मगुरु के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा, 11 लोगों की मौत

Fri, 07 Feb 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इराक में प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी दो खेमों में बंट गए हैं। शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र ने प्रदर्शनकारियों के अमेरिकी विरोध और नए पीएम के एलान के बाद सरकार विरोधी मुद्दे से भटकने पर आंदोलन से हाथ खींच लिए। इसके बाद कुछ गुट उनके विरोधी हो गए। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों और शिया धर्मगुरु के समर्थकों में हुई हिंसक झड़पों में 11 लोग मारे गए।

विज्ञापन


इराक के सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि इन झड़पों में करीब 71 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सद्रेन स्क्वायर पर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और शिया धर्मगुरु अल-सद्र के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं।

बता दें कि शिया धर्मगुरु ने अक्तूबर से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों का शुरू से समर्थन किया था। लेकिन राष्ट्रपति बरहाम सालिह की तरफ से शनिवार को संचार मंत्री मोहम्मद तौफीक अलवी को नया पीएम घोषित करने के बाद वे इस आंदोलन से अलग हो गए थे। अल-सद्र ने अलवी का समर्थन किया है जबकि प्रदर्शनकारियों ने उनके नाम को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें