फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकरों पर ईरानी हमले की अमेरिका ने जारी की तस्वीरें, एक हजार सैनिकों की तैनाती को दी मंजूरी

Tue, 18 Jun 2019 11:19 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टैंकरों पर ईरानी हमले के दावे को पुख्ता करने के लिए अमेरिका ने जारी की तस्वीरें - फोटो : US DEPARTMENT OF DEFENSE
विज्ञापन

अमेरिका ने दावा किया है कि उसके टैंकरों पर ईरान ने हमला किया है। हालांकि ईरान ने इस हमले से इनकार किया है। ईरान के खिलाफ अपने दावों को पुख्ता बनाने की कोशिशों में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को तस्वीरें जारी की हैं जो कथित रूप से दर्शाती हैं फारस की खाड़ी में पिछले हफ्ते दो तेल टैंकरों पर हुए हमलों के पीछे तेहरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों का हाथ था। 

विज्ञापन


वहीं अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम एशिया में 1000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की अनुमति दे दी है। कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शनहान ने एक बयान में कहा कि सैनिकों को पश्चिम एशिया में हवाई, नौसैनिक, और जमीनी खतरों से निपटने के लिए भेजा जा रहा है।

शनहान ने कहा, हाल ही में ईरानी हमलों ने ईरानी बलों और उसके इशारों पर काम कर रहे समूहों के शत्रुतापूर्ण व्यवहार पर प्राप्त खुफिया जानकारी की पुष्टि की है, जो पूरे क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों और उनके हितों के लिए खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ‘तैनाती का लक्ष्य पूरे क्षेत्र में काम करने वाले हमारे सैन्य कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करना और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है।’ अमेरिका के ईरान के साथ बहुराष्ट्रीय परमाणु समझौते से बाहर होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें