फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार 'जिंदा' होने वाले बगदादी की मौत का वीडियो जारी कर सकता है अमेरिका

Mon, 28 Oct 2019 09:49 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अबू बकर अल-बगदादी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका दुनिया के खूंखार आतंकवादी अबू बकर अल-बगदादी की मौत का वीडिया जारी कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, 'हम इस बारे में सोच रहे हैं। हम विडियो फुटेज का एक हिस्सा जारी कर सकते हैं। इस सप्ताह का अंत हमारे लिए काफी अच्छा रहा। हमने एक ऐसे शख्स को पकड़ा जिसे बहुत पहले पकड़ लिया जाना चाहिए था। हालांकि उसने खुद को उड़ा लिया।'

विज्ञापन

बता दें कि रविवार को अमेरिकी कमांडो की उत्तरपश्चिम सीरिया में कार्रवाई में आईएलआईएल सरगना बगदादी ढेर हो गया था। चारों तरफ से घिरे बगदादी ने कमर में बंधे विस्फोटकों में ब्लास्ट कर खुद को उड़ा लिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अबु बकर अल-बगदादी की मौत की पुष्टि की थी। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पिछली रात अमेरिका दुनिया के नंबर एक आतंकी को इंसाफ के दायरे में लाया। अबु बकर अल-बगदादी मारा गया। वह दुनिया के सबसे खूंखार और हिंसक संगठन का संस्थापक और सरगना था।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बगदादी के साथ उसके तीन बच्चे और कई सहयोगी भी मारे गए हैं। ट्रंप ने बताया कि बगदादी सीरिया की एक सुरंग में छिपा हुआ था। उन्होंने कहा कि घिर जाने के बाद बगदादी ने खुद को बच्चों सहित उड़ा लिया। 

ट्रंप ने कहा कि बगदादी फिर कभी किसी निर्दोष महिला, व्यक्ति और बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। वह एक कुत्ते और डरपोक की मौत मरा। दुनिया अब पहले से ज्यादा सुरक्षित है। ट्रंप ने आईएस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए रूस, सीरिया और तुर्की को भी शुक्रिया कहा। ट्रंप ने कहा कि वह ऑपरेशन को देख रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें