फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बाइडन ने स्वीकारा नैंसी का प्रस्ताव, संसद का संयुक्त सत्र करेंगे संबोधित

Thu, 15 Apr 2021 04:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के 28 अप्रैल को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए भेजे गए आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति बाइडन कांग्रेस में किसी संयुक्त सत्र को पहली बार संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पेलोसी ने मंगलवार को बाइडन को पत्र लिखा, करीब 100 दिन पहले जब आपने राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला था तब आपने बहुत आशा भरी भावना से संकल्प लिया था कि मदद आने वाली है। उन्होंने लिखा, इसी भावना से मैं आपको इस ऐतिहासिक क्षण की चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार साझा करने की खातिर बुधवार, 28 अप्रैल को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करती हूं।

बाइडन ने भारतवंशियों को दी नव वर्ष की बधाई
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों, दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई नागरिकों को उनके नववर्ष पर शुभकामनाएं दीं। बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, मैं और मेरी पत्नी, दक्षिण एशिया एवं दक्षिण पूर्व एशियाई समुदायों को बैसाखी, नवरात्रि और इस सप्ताह आगामी नव वर्ष की बधाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें