फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: यूक्रेन को 425 मिलियन डॉलर का रक्षा पैकेज देगा अमेरिका, इसमें बख्तरबंद वाहन-टैंक रोधी हथियार शामिल

Sat, 02 Nov 2024 03:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 435 मिलियन डॉलर के रक्षा पैकेज की घोषणा कर रूस से निपटने के लिए संजीवी देने जैसा काम किया है। इस पैकेज में अमेरिका ने घातक हथियारों को शामिल किया है। 
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन - फोटो : ANI/X@SecDef
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रक्षा पैकेज की घोषणा कर रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में संजीवनी दी है। 425 मिलियन अमेरिकी डॉलर के इस पैकेज में वायु रक्षा प्रणाली, रॉकेट सिस्टम और तोपखाने के लिए युद्ध सामग्री, बख्तरबंद वाहन और टैंक रोधी हथियार शामिल हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा-रक्षा जरूरतों को पूरा करेगा पैकेज
पेंटागन ने एक बयान में कहा कि रक्षा विभाग ने यूक्रेन की महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सहायता की घोषणा की है। यह घोषणा अगस्त 2021 से यूक्रेन के लिए रक्षा विभाग इन्वेंट्री से प्रदान किए जाने वाले बाडन प्रशासन के उपकरणों की 59वीं किश्त है।  बयान में आगे कहा गया कि इस प्रेसिडेंशियल ड्रॉडाउन अथॉरिटी (पीडीए) पैकेज का अनुमानित मूल्य 425 मिलियन डॉलर है। यह पैकेज यूक्रेन को अपनी सबसे जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त क्षमताएं प्रदान करेगा, जिसमें वायु रक्षा इंटरसेप्टर, रॉकेट सिस्टम और तोपखाने के लिए युद्ध सामग्री, टैंक रोधी हथियार और बख्तरबंद वाहन शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया था कि करीब 10000 उत्तर कोरियाई सैनिक वर्तमान में रूस में हैं, जिनमें से करीब 8000 कुर्स्क क्षेत्र में तैनात हैं। ब्लिंकन के इस खुलासे के बाद अमेरिका द्वारा यूक्रेन के लिए रक्षा पैकेज की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


अभी तक लड़ाई में शामिल नहीं हुए उत्तर कोरियाई सैनिक
ब्लिंकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'अब हमारा आकलन है कि रूस में कुल मिलाकर लगभग 10000 उत्तर कोरियाई सैनिक हैं। हालिया जानकारी से संकेत मिलता है कि उनमें से 8000 से अधिक उत्तर कोरियाई बलों को कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है। अभी तक इन सैनिकों को यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ाई में तैनात नहीं देखा गया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ऐसा होगा। रूस डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के सैनिकों को तोपखाने, यूएवी और बुनियादी पैदल सेना अभियानों में प्रशिक्षण दे रहा है, जो दर्शाता है कि वे इन बलों को फ्रंट-लाइन ऑपरेशन में उपयोग करने का पूरी तरह से इरादा रखते हैं।'

अमेरिका की घोषणा में ये हथियार शामिल
अमेरिका के रक्षा पैकेज में विभिन्न हथियारों को शामिल किया गया है। इसमें नेशनल एडवांस सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम के लिए गोला-बारूद, स्टिंगर मिसाइलें, काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा, हवा से जमीन पर मार करने वाले गोला-बारूद, हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम के लिए गोला-बारूद, 155 मिमी और 105 मिमी आर्टिलरी गोला-बारूद, ट्यूब-लॉन्च, आप्टिकली ट्रैक्ड, वायर-गाइडेड मिसाइलें, जेवलिन और एटी-4 एंटी आर्मर सिस्टम, स्ट्राइकर बख्तरबंद कार्मिक वाहक शामिल किए गए हैं। वहीं, इस पैकेज में छोटे हथियार और गोला-बारूद, मेडिकल उपकरण, विध्वंस उपकरण और गोला-बारूद के अलावा स्पेयर पार्ट्स, सहायक उपकरण, सेवाएं, प्रशिक्षण और परिवहन को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें