फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-चीन ट्रेड वार्ता में पहले चरण की डील आगे बढ़ाने पर सहमति

Wed, 26 Aug 2020 03:32 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
China US trade war - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विभिन्न मुद्दों पर तनाव के बीच अमेरिका-चीन के शीर्ष वार्ताकारों ने स्थानीय समयानुसार सोमवार को वार्ता की। इसके साथ ही वे पहले चरण की अपनी इकोनॉमिक डील को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइट्जर और वित्त विभाग के सचिव स्टीवन म्नुचिन ने चीन के उप प्रधानमंत्री लियू हू से टेलीफोन पर वार्ता की। दोनों देशों ने समग्र आर्थिक नीति के समन्वय, दोनों देशों के बीच पहले चरण के आर्थिक व्यापारिक समझौते के कार्यान्वयन आदि मुद्दों को लेकर बात की।


इसके साथ ही उन्होंने पहले चरण के आर्थिक व्यापारिक समझौते के कार्यान्वयन को लगातार आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

दोनों देशों ने जनवरी में व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर किया था। उस वक्त दोनों देशों की सरकारों ने एक-दूसरे के सामानों पर लगाए जाने वाले संभावित अतिरिक्त शुल्क को फिलहाल नहीं लागू करने और इसे निलंबित रखने की बात पर सहमति जताई थी। इस वार्ता के छह महीने के बाद दूसरे चरण की वार्ता होनी थी, लेकिन महामारी के कारण यह वार्ता हो नहीं सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें