फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका ने फिर दोहराई यूक्रेन मुद्दे की बात, कहा- भारत अपने संबंधों के आधार पर रूस से मामले में बात करे

Wed, 10 Jul 2024 02:34 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

अमेरिका ने एक बार फिर भारत और रूस के संबंधों को लेकर बात की है। अमेरिका ने कहा है कि भारत को अपने संबंधों के आधार पर पुतिन से यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए अपील करनी चाहिए।
विज्ञापन
Matthew Miller - फोटो : YouTube/USDepartmentofState
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने भारत और रूस संबंधों को लेकर एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि भारत को यूक्रेन मामले में रूस से बात करनी चाहिए। अमेरिका विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि हम भारत से आग्रह करते हैं कि यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और उसकी संप्रभुता को लेकर वह रूस से बात करे। 

विज्ञापन


भारत और रूस के संबंधों को लेकर हम बिल्कुल स्पष्ट’
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर कहते हैं, "ठीक है, जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, "हम रूस के साथ भारत के संबंधों के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं। हमने उन चिंताओं को सीधे भारत सरकार से व्यक्त किया है और आगे भी जारी रखेंगे।हमने पिछले 24 घंटों में उनसे बातचीत की है।"  

‘रूस से अपने संबंधों के आधार पर भारत को बात करनी चाहिए’
वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने बताया, ’’भारत एक रणनीतिक साझेदार है जिसके साथ हम पूरी और स्पष्ट बात करते हैं, जिसमें रूस के साथ भारत के संबंध भी शामिल हैं। हमने इस बारे में पहले भी बात की है। इसलिए हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि जब भी यूक्रेन की बात आती है तो भारत सहित कई देश स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के प्रयासों का समर्थन करते हैं। हमारे सभी सहयोगियों के लिए यह महत्वपूर्ण है। हम यह भी मानते हैं कि रूस के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंध हैं। जिसके कारण भारत राष्ट्रपति पुतिन से अपने क्रूर युद्ध समाप्त करने की अपील कर सकता है।"
विज्ञापन


PM मोदी ने यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल पर मिसाइल हमले पर चिंता व्यक्त की
रुस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे किया। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। पीएम मोदी कहा कि युद्ध के मैदान में यूक्रेन के साथ समाधान संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ताएं सफल नहीं होती। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कीव में बच्चों के अस्पताल पर हुए मिसाइल हमले पर भी चिंता व्यक्त की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें