फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की नागरिकों को एडवाइजरी, पाक जाने से पहले सोचें

Thu, 14 Feb 2019 02:09 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-इमरान खान
विज्ञापन

अमेरिका ने अपने नागरिकों आतंकवाद और पाकिस्तान के अंदर या उसके पास नागरिक विमानों को होने वाले खतरों को लेकर एशियाई देशों की यात्रा करने पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। संघीय विमानन प्रशासन ने बुधवार को इस संबंध में एक नोटिस जारी किया। जिसमें कहा गया है कि आतंकवादी समूह पाकिस्तान में संभावित हमले की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक ताजा परामर्श जारी किया है। जिसमें उसने कहा है कि आतंकवाद के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर दोबारा विचार करें। उसने अपने नागरिकों से आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के चलते पूर्व संघीय जनजातीय इलाकों (एफटीए) और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर सहित बलूचिस्तान और खैबर पख्तूख्वा प्रांत की यात्रा न करने का सुझाव दिया है। मंत्रालय का कहना है कि आतंकवादी समूह पाकिस्तान में हमला करने की योजना बना रहे हैं। 

मंत्रालय का कहना है कि आतंकवादियों द्वारा परिवहन हब, शॉपिंग मॉल, सैन्य प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों, पर्यटन स्थलों, विद्यालयों, अस्पतालों, प्रार्थना स्थलों और सरकारी केंद्रों को निशाना बनाने की संभावना है। उसका कहना है कि पिछले सालों में बड़े पैमाने पर हुए आतंकवादी हमलों में हजारों लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अपने नागरिकों से न जाने का अनुरोध करते हुए मंत्रालय का कहना है कि ऐसी जानकारी मिली है कि आतंकवादी समूह इन इलाकों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय का कहना है, 'भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष का खतरा बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित नियंत्रण रेखा पर बार-बार गोलीबारी होती रहती है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें