फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइम डे पर अमेजन के कर्मचारियों का विरोध, यूएस में 6 घंटे काम प्रभावित

Wed, 17 Jul 2019 01:34 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेजन कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : yourstory
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कामर्स कंपनी अमेजन को अपने प्राइम-डे सेल पर कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। कंपनी हर साल 15 और 16 जुलाई को अपने प्राइम-डे सेल का आयोजन करती है। इस दौरान अमेजन अपने प्रोडक्ट पर कई डिस्काउंट और ऑफर भी देती है। 
विज्ञापन


इस साल कंपनी को प्राइम-डे सेल के दौरान काम के मुश्किल हालात के कारण कर्मचारियों का विरोध झेलना पड़ा। जिसके कारण अमेरिका में 6 घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा जबकि जर्मनी में दो हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारी प्राइम डे सेल के दौरान काम के बढ़ते दवाब से पीड़ित हैं। प्राइम-डे के दौरान कर्मचारियों को हर 8 सेकंड में 1 सामान उठाना पड़ता है जबकि ड्यूटी का समय भी 10-10 घंटों का होता है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के कर्मचारी संगठन ने इसे लेकर एक सप्ताह के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वाहन किया है। कर्मचारियों ने कहा कि जेफ बेजोस यह समझें कि कर्मचारी भी इंसान हैं।
विज्ञापन


अमेजन में कुल 6.3 लाख कर्मचारी काम करते हैं। इनमें आधे कर्मचारी केवल अमेरिका में कार्यरत हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें