फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'हम पहले से ही चांद पर हैं', भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर बोला पाकिस्तानी शख्स, गिनाई ये वजहें

Thu, 24 Aug 2023 11:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है, तब से ही इससे संबंधित कई पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लोग तो चांद पर पहले से ही रह रहे हैं।
विज्ञापन
pakistan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एक बार फिर इतिहास रचा है। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, आप हैरान रह जाएंगे कि पाकिस्तान भी चांद पर पहुंच गया है। यह हम नहीं, बल्कि खुद वहां के लोग बता रहे हैं। पड़ोसी देश में रह रहे लोगों का कहना है कि वह तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, जब से चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है, तब से ही इससे संबंधित कई पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लोग तो चांद पर पहले से ही रह रहे हैं।

हम तो पहले से ही...

भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर पाकिस्तान के लोगों से राय ली जा रही थी, तभी एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है। हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे, क्या यह आपको नहीं पता। 

विज्ञापन




चांद पर पानी...
ऐसे में पहले तो सभी चौक गए फिर पूछा कैसे, तो शख्स ने लोगों से पूछा कि चांद पर पानी हैं? नहीं हैं ना…यहां भी नहीं है। उसने आगे कहा कि वहां गैस है? नहीं है ना, यहां भी नहीं है। शख्स ने कहा कि चांद पर न पानी है, न गैस है और न बिजली। यह सब यहां (पाकिस्तान) भी नहीं है। 

 


बता दें, इस वीडियो को 23 अगस्त को साझा किया गया था। अभी तक करीब 5.8 लाख से अधिक बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। इसे देखने के बाद कई लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें