फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्जीरिया: चित्रकार की हत्या के मामले में 49 को सजा-ए-मौत, मृत्युदंड पर रोक के बावजूद अदालत का फैसला

Sat, 26 Nov 2022 01:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल्जीरिया

सार

पूर्वोत्तर अल्जीरिया के कबीलाई क्षेत्र में पिछले साल हुए इस हत्याकांड ने देश को झकझोर कर रख दिया था। यह घटना ऐसे समय में हुई थी, जब पहाड़ी क्षेत्र वाले बरबर प्रांत के जंगल में लगी भीषण आग के कारण 90 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्जीरिया की राजधानी में एक अदालत ने भीड़ द्वारा एक चित्रकार जमील बेन इस्माइल की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 49 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। बचाव पक्ष के वकील के मुताबिक, मृतक पर जंगल में भीषण आग लगाने का संदेह था जबकि वास्तव में वह आग बुझाने के प्रयासों में मदद के लिए आगे आया था। बता दें, अल्जीरिया में दशकों से मृत्युदंड पर रोक है इसलिए सभी दोषी सजा-ए-मौत के बजाय आजीवन कारावास की सजा काट सकते हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर अल्जीरिया के कबीलाई क्षेत्र में पिछले साल हुए इस हत्याकांड ने देश को झकझोर कर रख दिया था। यह घटना ऐसे समय में हुई थी, जब पहाड़ी क्षेत्र वाले बरबर प्रांत के जंगल में लगी भीषण आग के कारण 90 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में वे सैनिक भी शामिल थे जो आग बुझाने के अभियान में जुटे थे। चित्रकार जमील बेन इस्माइल की हत्या में 100 से अधिक संदिग्ध शामिल थे, जिनमें से अधिकतर को उनकी हत्या में भूमिका का दोषी पाया गया। बचाव पक्ष के वकील हकीम साहेब ने बताया कि अदालत ने 38 अन्य दोषियों को 2-12 साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें