फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बड़बोले ट्रंप के युद्ध रुकवाने के दावे का उड़ रहा मजाक, मैक्रों के सामने अल्बानिया के PM ने ली चुटकी

Fri, 03 Oct 2025 08:44 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यूरोपीय नेताओं ने मजाक उड़ाया है। ईपीसी की बैठक में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मजाक करते हुए कहा कि ट्रंप ने हमारे बीच ‘शांति समझौता’ कराया था। 
विज्ञापन
अल्बानिया के प्रधानमंत्री, आर्मेनिया के पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों। - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावे करते रहे हैं कि उन्होंने सात महीने में दुनियाभर में सात युद्ध रोके हैं। अब ट्रंप का इसी दावे के चलते दुनियाभर के नेता मजाक उड़ा रहे हैं। बड़बोलेपन के चक्कर में ट्रंप ने दो ऐसे देशों का नाम ले दिया जिनके बीच कभी युद्ध हुआ ही नहीं है और ट्रंप उनके बीच संघर्ष विराम करने का दावा कर बैठे।  

विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें यूरोपीय देश अल्बानिया के प्रधानमंत्री, आर्मेनिया के पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ट्रंप के दावे का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। कोपेनहेगन में आयोजित यूरोपीय राजनीतिक समुदाय की बैठक में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बार-बार की जाने वाली भौगोलिक गलतियों को लेकर चुटकी ली है। 

यूरोपीय नेताओं ने उड़ाया मजाक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोपेनहेगन में एक उच्च-स्तरीय शिखर सम्मेलन के दौरान अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा की यह टिप्पणी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की बीच चल रहे हंसी-मजाक के बीच सामने आई। दरअसल ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि उन्होंने अल्बानिया और अजरबैजान के बीच युद्ध रुकवाया है। जबकि इन दोनों देशों के बीच युद्ध चल ही नहीं रहा था।
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में एदी रामा ने मैक्रों से कहा, आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए... क्योंकि आपने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अल्बानिया और अजरबैजान के बीच किए गए शांति समझौते के लिए हमें बधाई नहीं दी। जिसे सुन अलीयेव ठहाका लगाकर हंस पड़े। मैक्रों ने भी मजाक में कहा, मुझे इसके लिए खेद है। दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप अपने बड़बोलेपन के टक्कर में आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच कराए गए संघर्ष विराम को अल्बानिया और अजरबैजान के बीच का बता दिया। 

ये भी पढ़ें: Putin: पुतिन ने पीएम मोदी को बताया 'बुद्धिमान' और 'संतुलित नेता', बोले- भारत अपनी बेइज्जती नहीं कराएगा

ट्रंप ने किया था यह दावा
बता दें कि पिछले महीने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा था, मैंने वो युद्ध सुलझा दिया जो कई वर्षों से अनसुलझा हुआ था। अजरबैजान और अल्बानिया के बीच यह बहुत वर्षों से चल रहा था। मेरे दफ्तर में उनके प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आए थे। ट्रंप ने अगस्त में व्हाइट हाउस में आर्मेनिया और अजरबैजान के नेताओं के बीच एक समझौता कराया था, जिससे दोनों देशों ने दशकों से चली आ रही लड़ाई को समाप्त करने और वाशिंगटन के साथ संबंधों का विस्तार करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
विज्ञापन

पने बयान पर एदी रामा ने दी सफाई 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा ने ट्वीट कर मीडिया की आलोचना की है। उनका कहना है कि, उनके और अन्य राष्ट्राध्यक्षों के बीच के मजाक को मीडिया में काफी बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें