फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल कायदा: आतंकी अल-जवाहिरी ने फिर उगला जहर, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर की टिप्पणी, कहा- 9/11 के बाद अमेरिका कमजोर

Sun, 08 May 2022 08:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

अलकायदा की ओर से जारी इस 27 मिनट लंबे वीडियो को शुक्रवार को साइट (SITE) नाम के खुफिया समूह ने उजागर किया। यह समूह दुनियाभर में आतंकी गतिविधियों पर नजर रखता है।
विज्ञापन
अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा का सरगना बनने वाला अयमान अल-जवाहिरी लगातार वीडियो संदेशों के जरिए अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के खिलाफ जहर उगलता रहा है। अब एक और संदेश में उसने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर टिप्पणी की है और इसके लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। ओसामा के मारे जाने की 11वीं बरसी पर अलकायदा की ओर से जारी वीडियो में जवाहिरी कहता है कि यह अमेरिका की कमजोरी का ही नतीजा है, जिसकी वजह से यूक्रेन आज रूसी हमले का शिकार बना है। 
विज्ञापन


कहां से आया वीडियो?
अलकायदा की ओर से जारी इस 27 मिनट लंबे वीडियो को शुक्रवार को साइट (SITE) नाम के खुफिया समूह ने उजागर किया। यह समूह दुनियाभर में आतंकी गतिविधियों पर नजर रखता है। वीडियो में जवाहिरी को एक मेज पर किताबों और बंदूकों के साथ बैठे देखा जा सकता है। वीडियो में वह मुस्लिमों से साथ आने की अपील करता है और कहता है कि अमेरिका अब कमजोर देश बन चुका है। वह एक मौके पर 9/11 हमलों और इसके बाद इराक और अफगानिस्तान में वर्षों तक चले युद्ध का भी जिक्र करता है। 

वीडियो में क्या कह रहा जवाहिरी?
इस वीडियो में आतंकी जवाहिरी कहता है- "यह इराक और अफगानिस्तान में हार के बाद वाला अमेरिका है। 9/11 हमलों के बाद आई आर्थिक आपदा के बाद वाला अमेरिका है। कोरोना महामारी और अपने साथी यूक्रेन को रूस का शिकार बनने के लिए छोड़ने वाला अमेरिका है।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि अल-जवाहिरी 2011 में अलकायदा का सरगना बना था। उससे पहले तक ओसामा बिन-लादेन इस संगठन की कमान संभाल रहा था। हालांकि, अमेरिका में मोस्ट वॉन्टेड लादेन को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में 2011 में ही मार गिराया गया था। तभी से जवाहिरी ने अलकायदा के सरगना की भूमिका संभाल ली थी। जवाहिरी के ऊपर अभी भी अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की तरफ से 2.5 करोड़ डॉलर का इनाम है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें