इंडोनेशिया में क्रैश हुए लायन एयर के विमान को लेकर फिर एक नया खुलासा हुआ है। क्रैश विमान के 'ब्लैक बॉक्स' डाटा रिकॉर्डर से पता चला है कि क्रैश विमान के एयरस्पीड इंडीकेटर में पिछली चार उड़ानों से खराबी थी। यह बात जांचकर्ताओं ने सोमवार को कही। जांचकर्ताओं ने यह बात मृतकों के परिजन और एयरलाइंस के को फाउंडर की मुलाकात के दौरान बताई।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी कमिटि के चेयरमैन सोइरजांतो तिजाहजोनो का कहना है कि बीती चार उड़ानों में सामान्य परेशानी थी। इस विमान दुर्घटना में 189 लोग मारे गए थे। तिजाहजोनो ने कहा कि जब ब्लैक बॉक्स खोला गया तो इसमें एयरस्पीड को लेकर समस्या पाई गई। इसके साथ ही ब्लैक बॉक्स के डाटा से ये बात भी पता चली कि बाली-जकार्ता के लिए उड़ान भरने वाली दो फ्लाइटों में इस तरह की समस्या थी।