फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान जूते में मिले 119 जिंदा दुर्लभ मकड़ी, जानें फिर क्या हुआ

Tue, 03 Nov 2020 08:06 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलीपींस
विज्ञापन
Tarantulas Spider - फोटो : Facebook@ customs PH
विज्ञापन
फिलीपींस के एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब पार्सल में आए जूते की जांच के दौरान उनके हाथ में जीवित दुर्लभ टैरंटुला मकड़ी आ गई। कुछ क्षण के लिए अधिकारी तो बेहद सहम से गए लेकिन फिर हिम्मत जुटाकर उन्होंने जांच शुरू कर दी। सभी जूते की जांच करने के बाद कर्मचारियों को कुल 119 जीवित टैरंटुला मकड़ियों से सामना हुआ। 
विज्ञापन


कस्टम्स विभाग के एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, निनोय एक्विनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएआईए) में स्टाफ सदस्यों ने पोलैंड निवासी "मिशाल क्रॉल्की" द्वारा भेजे गए पार्सल के अंदर इस जहरीली मकड़ियों को पाया गया। 

पार्सल को जनरल ट्रायस कैविटे के नाम पर भेजा गया था। यह 28 अक्तूबर को इंटरसेप्ट किया गया था जब सीमा शुल्क अधिकारियों ने देखा कि पार्सल को अजीब तरह से आकार दिया गया था। पार्सल खोलने पर, उन्होंने पाया कि छोटे प्लास्टिक शीशियों के अंदर 119 टैरंटुला को इस तरह से रखे गए थे कि लोगों को पता न चल सके। सारे टारेंटयुल्स मकड़ियां जीवित थे और रेंग रहे थे।
विज्ञापन


प्लास्टिक के बोतल के अंदर 119 टारेंटयुल्स रखे गए थे
कस्टम्स विभाग के एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, निनोय एक्विनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएआईए) में स्टाफ सदस्यों ने पोलैंड निवासी "मिशाल क्रॉल्की" द्वारा भेजे गए पार्सल के अंदर इस जहरीली मकड़ियों को पाया गया।पार्सल को जनरल ट्रायस कैविटे के नाम पर भेजा गया था।

इसे 28 अक्तूबर को इंटरसेप्ट किया गया था जब सीमा शुल्क अधिकारियों ने देखा कि पार्सल को अजीब तरह से आकार दिया गया था।  पार्सल खोलने पर, उन्होंने पाया कि छोटे प्लास्टिक के बोतल के अंदर 119 टैरंटुला को इस तरह से रखे गए थे कि लोगों को पता न चल सके। सारे टैरंटुला मकड़ियां जीवित थे और रेंग रहे थे।

कस्टम विभाग ने वन विभाग को सौंपा 
फिलीपींस के कस्टम विभाग ने फेसबुक पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हमने प्लास्टिक के बोतल में लाइव टारेंटुला की विभिन्न प्रजातियों को पाया गया है। उन्होंने कहा कि जब्त टैरंटुला को पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन वन्यजीव निगरानी इकाई को 29 अक्तूबर को भेज दिया गया है।

जानिए कितना खतरनाक है यह
टैरंटुला प्रजाति में बड़े और कंटीली बाल वाली मकड़ियों का एक समूह शामिल होता है। ये मकड़ियां विदेशी पालतू जानवरों के रूप में लोकप्रिय हैं। यह बेहद जहरीली होती है। अगर किसी को डंक मार दे तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।  फिलीपींस में टैरंटुला को एक लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है और इसके अवैध व्यापार पर जुर्माने या छह माह के कारावास का प्रावधान है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें