फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, एयरलाइन ने बताई तकनीकी समस्या

Fri, 09 Jun 2023 07:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान (संख्या एआई 180) को एक तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों या रद्द की गई उड़ान के लिए पूर्ण धनवापसी का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान (संख्या एआई 180) को एक तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों या रद्द की गई उड़ान के लिए पूर्ण धनवापसी का विकल्प दिया गया है। उन्होंने कहा, हम उन सभी खर्चों की भरपाई भी करेंगे जो हमारे मेहमानों (यात्रियों) को उड़ान भरने तक होटल, आवास और परिवहन के लिए वहन करने पड़े हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विमान के टायर में कुछ समस्या के कारण शुरू में उड़ान में कुछ घंटों की देरी हुई, और बाद में उड़ान रद्द कर दी गई। उड़ान बुक कराने वाले यात्रियों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। 

छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में गड़बड़ी के बाद पूर्वी रूस के सुदूर मगदान बंदरगाह शहर की ओर मोड़ दिया गया था। इस विमान में 216 यात्री और 16 चालक दल के सदस्य थे। सभी दो दिनों तक मगदान शहर में फंसे रहे। बाद में एयर इंडिया के बेडे़ के एक और विमान को भेजा, जिसने उन्हें 8 जून को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें