फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही उड़ान की मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी गड़बड़ी की आशंका

Mon, 03 Nov 2025 06:19 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI174 ने सोमवार को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में इमरजेंसी लैंडिंग की। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
एअर इंडिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का संदेह हुआ। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में सुरक्षित उतारा। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं तथा विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI174 ने दो नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान कोलकाता होते हुए दिल्ली पहुंचने वाला था, लेकिन रास्ते में तकनीकी समस्या की आशंका के चलते पायलट ने सावधानी बरतते हुए उसे मंगोलिया में उतारने का निर्णय लिया। एक फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार यह एक बोइंग 777 विमान था। एयरलाइन ने कहा कि जांच के लिए विमान को फिलहाल उलानबातर एयरपोर्ट पर रखा गया है।

यात्रियों की सुरक्षा और प्रबंधन
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान के लैंड करते ही सभी यात्रियों को पूरी सुरक्षा के साथ उतारा गया। एयरलाइन ने यात्रियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की है। तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है और विमान की विस्तृत जांच कर रही है ताकि समस्या का सटीक कारण पता लगाया जा सके। प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ताइवान पर हमले को लेकर ट्रंप की चीन को धमकी, बोले- पता चल जाएगा तब क्या होगा

एअर इंडिया का आधिकारिक बयान
एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि AI174 फ्लाइट के पायलटों ने उड़ान के दौरान संभावित तकनीकी मुद्दे की पहचान की और सुरक्षा के मद्देनजर मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में लैंडिंग का निर्णय लिया। एयरलाइन ने यह भी जोड़ा कि इस दौरान किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन




जांच और आगे की कार्रवाई
हालांकि एयरलाइन ने यात्रियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। विशेषज्ञ टीम विमान की प्रणाली की जांच में जुटी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और एयरलाइनों को सख्त तकनीकी मानकों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें