फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के लिए भारत क्यों है अहम?: पीएम ताकाइची ने दिल्ली रवाना होने से पहले बताई वजह, कल PM मोदी से मुलाकात

Wed, 01 Jul 2026 03:27 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, टोक्यो

सार

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची बुधवार को भारत दौरे पर रवाना हो गईं। भारत दौरे से पहले उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक सुरक्षा और निवेश-नवाचार जैसे मुद्दों पर ठोस सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने बुधवार को भारत दौरे से पहले आयोजित एक अनौपचारिक प्रेस वार्ता में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच भारत के साथ सहयोग का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के साझा मूल्यों तथा रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। ताकाइची बुधवार शाम भारत पहुंचेंगी और गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन


भारत के साथ सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा है-तकाइची
प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारत के साथ सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। इस यात्रा के दौरान मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ठोस सहयोग को आगे बढ़ाना चाहती हूं।  उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में जापान-भारत रणनीतिक सहयोग संबंधों को और गहरा करना, आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना तथा दोनों देशों की कंपनियों के बीच निवेश और नवाचार को प्रोत्साहित करना शामिल है।

जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान जापान-भारत आर्थिक मंच का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें जापान के कारोबारी समुदाय से 150 से अधिक लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र को साथ लाकर दोनों देशों के सहयोग का दायरा बढ़ाने और मजबूत अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत क्यों जापान के लिए जरूरी? 
ताकाइची ने कहा कि भारत, जापान की तरह एशिया का एक प्रमुख लोकतांत्रिक देश है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' (एफओआईपी) की दिशा में प्रयासों पर भी चर्चा होगी। इस दौरान जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के ढांचे से जुड़े सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रही है और वह इसे उनके साथ व्यक्तिगत विश्वास के संबंधों को और मजबूत करने का अवसर मानती हैं। इससे पहले बुधवार को सानाए ताकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए टोक्यो से भारत के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें