फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते में रोड़ा: ईरान ने लगाई परमाणु स्थलों की तस्वीरें लेने पर रोक, अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को झटका

Sun, 23 May 2021 07:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान के साथ अमेरिका व अन्य देशों के परमाणु समझौते की राह में नया रोड़ा आ गया है। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को अपने परमाणु संयंत्रों के फोटो लेने से रोक दिया है। इससे विएना में चल रही समझौता बचाने की कवायद खटाई में पड़ सकती है। 

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका व अन्य पश्चिम देशों के साथ ईरान का तनाव और बढ़ सकता है। रविवार को ईरानी संसद के अध्यक्ष मोम्मद बाघेर कलीबाफ का बयान आग में घी का काम कर सकता है। कलीबाफ ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय निरीक्षक देश के परमाणु स्थलों की तस्वीरें अब हासिल नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


कलीबाफ के इस बयान से विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के परमाणु समझौते को बचाने के लिए विएना में किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों के बीच तनाव बढ़ सकता है। कलीबाफ ने की टिप्पणियों का ईरान के सरकारी टेलीविजन ने प्रसारण किया। इससे अमेरिका तथा अन्यों देशों के साथ ईरान के समझौते की राह जटिल होती दिख रही है। 

यह इस्लामी देश पहले ही उस स्तर से अधिक यूरेनियम का संवर्धन तथा भंडार कर रहा है जिसकी अनुमति उसे 2015 के परमाणु समझौते में मिली थी। ईरानी संसद के अध्यक्ष कलीबाफ ने कहा कि तीन महीने की समय सीमा खत्म होने पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के पास 22 मई से तस्वीरें हासिल करने का अधिकार नहीं होगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा था कि उसके महानिदेशक विएना में रविवार को पत्रकारों को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। एजेंसी ने 2017 में कहा था कि ईरान के साथ 'अतिरिक्त प्रोटोकॉल' के तहत आईएईए अपने निगरानी कैमरों से रोज ली गई हजारों तस्वीरों को 'एकत्रित करता है तथा उनका आकलन करता है।'

फरवरी तक देना थी तेल व बैंकिंग पाबंदी में राहत
ईरान की संसद ने दिसंबर में उस विधेयक को पारित कर दिया था, जिसमें कहा गया कि अगर समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले यूरोपीय देशों ने फरवरी तक तेल और बैंकिंग प्रतिबंधों से राहत नहीं दी तो उसके परमाणु स्थलों पर संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षणों पर रोक लग जाएगी। कलीबाफ ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खान खमनेई ने इस फैसले का समर्थन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें