फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान राष्ट्रपति चुनाव: रईसी की जीत के बाद अमेरिका ने चुनाव निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Mon, 21 Jun 2021 02:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

ईरान के गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रईसी को चुनाव में करीब 62 फीसदी मत मिले। मतदान का प्रतिशत महज 48.8 दर्ज किया गया, जो देश के इतिहास में अब तक का सबसे कम मत प्रतिशत है
विज्ञापन
इब्राहिम रईसी - फोटो : instagram.com/raisi_org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी उम्मीदवार इब्राहिम रईसी को शनिवार को भारी मतों से जीत मिली है। वह अगस्त में मौजूदा राष्ट्रपति हसन रूहानी की जगह लेंगे। इधर, अमेरिका ने ईरान के चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ईरान में चुनाव निष्पक्षता से नहीं हुए। लेकिन सत्ता में चाहे कोई भी हो, ईरान को लेकर अमेरिका अपने हितों को बढ़ाना जारी रखेगा। विभाग के प्रवक्ता ने यह बात स्पुतनिक से कही।

ईरान के गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रईसी को चुनाव में करीब 62 फीसदी मत मिले। मतदान का प्रतिशत महज 48.8 दर्ज किया गया, जो देश के इतिहास में अब तक का सबसे कम मत प्रतिशत है।  
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, इब्राहिम रईसी को शुक्रवार को हुए चुनाव में विजेता घोषित किया गया, लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ईरानियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में अपने नेताओं को चुनने का अधिकार नहीं दिया गया।

परमाणु समझौते के अनुपालन पर चर्चा रहेगी जारी
इस बीच, कतर के अमीर तमिम बिन हमद अल थानी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद सहित विश्व के कई नेता उन्हें जीत की बधाई दे चुके हैं।

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान परमाणु समझौते के अनुपालन को लेकर अमेरिका अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ चर्चा जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हमारी ईरान नीति अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई है। हम विएना वार्ता में हासिल सार्थक प्रगति को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें